[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में शिविर के दौरान 5 खाता विभाजन, वृद्ध खातेदारों ने जताई प्रसन्नता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में शिविर के दौरान 5 खाता विभाजन, वृद्ध खातेदारों ने जताई प्रसन्नता

डाडा फतेहपुरा में शिविर के दौरान 5 खाता विभाजन, वृद्ध खातेदारों ने जताई प्रसन्नता

खेतड़ी : राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े के दौरान मंगलवार को ग्राम पंचायत डाडा फतेहपुरा में आयोजित शिविर में डाडा फतेहपुरा के 2 परिवारों राम किशन पुत्र राम चंद्र, किरण देवी पत्नी सुभाष को स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रोपर्टी पार्सल व पट्टा का वितरण किया गया। शिविर में सामाजिक सुरक्षा योजना के 1 लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 5 परिवारों का सहमती खाता विभाजन किया, जिस पर सभी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनन्दन किया। शिविर आयोजन के दौरान हरियालो राजस्थान के तहत 2000 गड्ढे एवं 643 पौधे लगाये | इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की और से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व नवजात शिशुओ का अन्नप्राशन करवाया गया । शिविर में उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, तहसीलदार सुनील कुमार, विकास अधिकारी महादेव सिंह काजला, सहायक विकास अधिकारी महावीर प्रसाद जागिड, सरपंच मनीषा यादव सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22