[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किडनैपिंग-न्यूड वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग:युवक का अपहरण कर सुनसान इलाके में ले गए थे; सर्वसमाज ने दी आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किडनैपिंग-न्यूड वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग:युवक का अपहरण कर सुनसान इलाके में ले गए थे; सर्वसमाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

किडनैपिंग-न्यूड वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग:युवक का अपहरण कर सुनसान इलाके में ले गए थे; सर्वसमाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

गुढ़ागौड़जी : जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के धोलाखेड़ा गांव में एक युवक के अपहरण, नग्न कर बेरहमी से मारपीट और उसका वीडियो वायरल करने के मामले में सर्वसमाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने गुढ़ा थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

यह है पूरा मामला

घटना 25 जून को हुई थी, जब धोलाखेड़ा गांव निवासी महेश दूधवाला को गांव के ही चार लोगों ने जबरन एक कैंपर गाड़ी में अगवा कर लिया। आरोपियों ने उसे रामपुरा के पास एक होटल में ले जाकर न केवल बुरी तरह पीटा, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर दिया। इस पूरी क्रूरता का वीडियो भी बनाया गया और 28 जून को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस कार्रवाई और ग्रामीणों की नाराजगी

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामगोपाल और उसके सहयोगी रणजीत को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य दो आरोपियों के खिलाफ भी पुख्ता सबूत मौजूद हैं और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है, फिर भी वे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ये आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

समाज की गरिमा पर हमला

धोलाखेड़ा गांव के लोगों का मानना है कि जिस तरह से महेश दूधवाला को अपहरण के बाद नग्न कर पीटा गया और वीडियो को वायरल किया गया, वह केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे समाज की गरिमा पर सीधा हमला है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वह केवल नाममात्र की कार्रवाई है, जबकि अन्य मुख्य आरोपी अब भी सक्रिय हैं, जिससे पीड़ित परिवार में लगातार भय बना हुआ है।

सर्वसमाज एकजुट, दी आंदोलन की चेतावनी

इस घटना के विरोध में अब सर्वसमाज एकजुट हो गया है। गांव के पंच-पटेलों, युवाओं, महिलाओं और अन्य सामाजिक संगठनों ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द ही शेष आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो गुढ़ागौड़जी थाने के सामने सामूहिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि वे न्याय मिलने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62