[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्राम पंचायत मेहरादासी में आयोजित अन्त्योदय पखवाड़ा शिविर: ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सुरेन्द्र कुमार मोगा के स्मारक हेतु भूमि का पट्टा आवंटित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्राम पंचायत मेहरादासी में आयोजित अन्त्योदय पखवाड़ा शिविर: ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सुरेन्द्र कुमार मोगा के स्मारक हेतु भूमि का पट्टा आवंटित

ग्राम पंचायत मेहरादासी में आयोजित अन्त्योदय पखवाड़ा शिविर: ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सुरेन्द्र कुमार मोगा के स्मारक हेतु भूमि का पट्टा आवंटित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : ग्राम पंचायत मेहरादासी में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर ऑपरेशन सिन्दूर में देश सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए गांव के सपूत शहीद सुरेन्द्र कुमार मोगा की स्मृति में स्मारक निर्माण हेतु भूमि का पट्टा आवंटित किया गया। ज्ञातव्य है कि शहीद सुरेन्द्र कुमार मोगा का अंतिम संस्कार दिनांक 12 मई को ग्राम पंचायत मेहरादासी के खसरा नम्बर 196 की आबादी भूमि पर सैन्य सम्मान के साथ किया गया था। आज शिविर में इसी स्थल पर शहीद के स्मारक के निर्माण हेतु ग्राम पंचायत द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत 42×58 फीट (270.66 वर्ग गज) का एक पट्टा निःशुल्क आवंटित किया गया।

शहीद वीरांगना सीमा देवी ने भूमि पट्टा प्रदान करने पर राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। ग्रामवासियों ने भी शहीद के सम्मान में उठाए गए इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की और शिविर की सार्थकता को रेखांकित किया।

इस अवसर पर शिविर में उपस्थित सरपंच ओमप्रकाश मोगा, उपखण्ड अधिकारी मण्डावा मुनेश कुमारी, विकास अधिकारी लक्ष्मीनारायण मीणा, तहसीलदार मण्डावा डॉ. सुरेन्द्र भास्कर, सहायक विकास अधिकारी राजेश कुमार सैनी, ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह, कनिष्ठ सहायक सुमन सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin