[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पानी की किल्लत पर लोगों ने जताया विरोध:जलदाय विभाग ने दिया अवैध कनेक्शन हटाने का आश्वासन, वार्ड 8 में टैंकर से होगी नियमित सप्लाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पानी की किल्लत पर लोगों ने जताया विरोध:जलदाय विभाग ने दिया अवैध कनेक्शन हटाने का आश्वासन, वार्ड 8 में टैंकर से होगी नियमित सप्लाई

पानी की किल्लत पर लोगों ने जताया विरोध:जलदाय विभाग ने दिया अवैध कनेक्शन हटाने का आश्वासन, वार्ड 8 में टैंकर से होगी नियमित सप्लाई

चिड़ावा : चिड़ावा में वार्ड 13 के निवासियों ने पेयजल समस्या को लेकर जलदाय कार्यालय में प्रदर्शन किया। पुराना पोस्ट ऑफिस और पंचायत समिति के पीछे रहने वाले लोग पानी की गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। वार्डवासियों ने पहले अम्बे टावर के पास ट्यूबवेल से जुड़े अवैध कनेक्शन को कटवाया। इसके बाद अन्य अवैध कनेक्शन हटाने की मांग को लेकर जलदाय कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारी सुबह से दोपहर दो बजे तक बिना कुछ खाए-पिए अधिकारियों का इंतजार करते रहे।

एईएन सविता चौधरी ने कार्यालय पहुंचकर लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने क्षेत्र की समस्या का स्थायी समाधान करने और सभी अवैध कनेक्शन हटाने का आश्वासन दिया। इसी दौरान वार्ड 8 के टीवी टावर कॉलोनी के निवासी भी जलदाय कार्यालय पहुंचे। उन्होंने टैंकर से पानी की अनियमित सप्लाई की शिकायत की। ठेकेदार केवल चुनिंदा घरों में ही पानी पहुंचा रहा था।

एईएन ने ठेकेदार को बुलाकर वार्ड में निर्धारित स्थान पर टैंकर लगाने और सभी घरों में पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। लापरवाही पर ठेका निरस्त करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाइपलाइन से सप्लाई बंद रहेगी और लोगों को तय स्थान से टैंकर द्वारा पानी लेना होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin