[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल के AC में धमाका,बच्चों को सीढ़ी से उतारा:पहली मंजिल पर कंप्यूटर लैब में आग लगने से उठा धुआं, फ्लोर पर थे 100 स्टूडेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

स्कूल के AC में धमाका,बच्चों को सीढ़ी से उतारा:पहली मंजिल पर कंप्यूटर लैब में आग लगने से उठा धुआं, फ्लोर पर थे 100 स्टूडेंट

स्कूल के AC में धमाका,बच्चों को सीढ़ी से उतारा:पहली मंजिल पर कंप्यूटर लैब में आग लगने से उठा धुआं, फ्लोर पर थे 100 स्टूडेंट

सुजानगढ़ : चूरू में बुधवार को स्कूल की कंप्यूटर लैब में एयर कंडीशनर (AC) में धमाका हुआ। इससे लैब में आग लग गई। आग लगने के तुरंत बाद स्टूडेंट्स को पहली मंजिल से लकड़ी की सीढ़ी लगाकर उतारा गया। उन्हें प्ले ग्राउंड में ले जाया गया। आग के कारण लैब और उसके आसपास धुआं-धुआं हो गया। स्कूल में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम और दमकल से आग पर काबू पाया गया। हादसा सुजानगढ़ में स्टेशन रोड स्थित रतनदेवी सेठिया स्कूल में बुधवार सुबह 11:15 बजे हुआ। AC में धमाके बाद जब आग लगी, तब लैब में 7 बच्चे थे। जबकि उस फ्लोर पर कुल 100 बच्चे थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

कंप्यूटर लैब में पढ़ रहे थे बच्चे

वाइस प्रिंसिपल सुभाष ने बताया- कंप्यूटर लैब में टीचर क्लास ले रहे थे। उस समय लैब में 7 बच्चे थे। AC से धमाके की आवाज आई। हल्की चिंगारी निकलने पर टीचर पुष्पा ने बच्चों को बाहर निकाल लिया। टीचर ने मुझे और प्रिंसिपल को सूचना दी। हमने मेन स्विच को बंद कर दिया। धीरे-धीरे कमरे में आग फैल गई।

स्कूल में मौजूद फायर कंट्रोल सिस्टम से आग को काबू करने की कोशिश की। 20-25 मिनट में दमकल भी आ गई। दमकल और स्कूल के फायर कंट्रोल सिस्टम से आग पर काबू पाया गया।जिस फ्लोर पर आग लगी थी, उस फ्लोर पर 100 बच्चे थे। पूरे स्कूल में 400 बच्चे मौजूद थे। कुछ बच्चों को लकड़ी की सीढ़ी से बिल्डिंग की पहली मंजिल से उतारा गया। स्कूल के सभी बच्चे और स्टाफ सुरक्षित हैं। आग में कंप्यूटर और फर्नीचर जल गए।

प्रिंसिपल रजनी शर्मा ने बताया

सुबह करीब 11:15 बजे आग लगी। हमें जैसे ही पता चला, बच्चों को स्कूल बिल्डिंग से बाहर निकाला। स्कूल के टीचर्स ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल की मदद से 20 मिनट पर आग पर काबू पाया गया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

डीएसपी दरजाराम बोस ने बताया- प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। एसडीएम से बात कर ली है। बिजली विभाग के लोगों को बुलाकर दिखाया जाएगा, जिससे पता लग सके कि आग लगने के क्या कारण थे?

सबसे अच्छी बात रही कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को तुरंत बाहर निकाल लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तस्वीरों में देखिए घटनाक्रम…

कुछ बच्चों की लकड़ी की सीढ़ी लगाकर पहले फ्लोर से उतारा गया।
कुछ बच्चों की लकड़ी की सीढ़ी लगाकर पहले फ्लोर से उतारा गया।
धुंए के बीच बच्चों को स्कूल बिल्डिंग से बाहर निकाला गया।
धुंए के बीच बच्चों को स्कूल बिल्डिंग से बाहर निकाला गया।
दमकल से करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया गया।
दमकल से करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया गया।
दमकल और स्कूल के फायर फाइटिंग सिस्टम से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पहले फ्लोर पर पानी भर गया।
दमकल और स्कूल के फायर फाइटिंग सिस्टम से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पहले फ्लोर पर पानी भर गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin