[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रेम विवाह के 6 माह बाद युवती ने लगाया फंदा:ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, परिजन बोले- मानसिक रूप से टॉर्चर किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रेम विवाह के 6 माह बाद युवती ने लगाया फंदा:ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, परिजन बोले- मानसिक रूप से टॉर्चर किया

प्रेम विवाह के 6 माह बाद युवती ने लगाया फंदा:ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, परिजन बोले- मानसिक रूप से टॉर्चर किया

अलवर : अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम महिला(22) ने किराए के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने 6 महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान आरती सैनी के रूप में हुई है। उसने दिसंबर 2024 में प्रकाश चंद बैरवा से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों खुदनपुरी में किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों परिवार इस शादी से खुश नहीं थे। आरती ने विवाह के बाद से अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं रखा था। मृतका का पति प्रकाश चंद बेरोजगार है।

मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

बेटी को शारीरिक रूप से टॉर्चर किया

गिरीराज सैनी (आरती के पिता) ने बताया- “मेरी बेटी आरती ने दिसंबर 2024 में प्रकाश चंद के साथ भागकर प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों खुदनपुरी में किराए के मकान में रह रहे थे। मंगलवार की देर शाम को वैशाली नगर थाना पुलिस ने मुझे सूचना दी कि मेरी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।”

“जब मैं अस्पताल पहुंचा और आरती को देखा, तो स्पष्ट था कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया होगा। इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हो सकेगी।”

“हालांकि आरती ने अपनी मर्जी से शादी की थी, लेकिन मुझे पूरी आशंका है कि वह बिना किसी गंभीर कारण के आत्महत्या नहीं कर सकती। उसे निश्चित रूप से प्रताड़ित किया गया होगा। आरती का पति बेरोजगार है, लेकिन अभी तक फांसी लगाने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।”

एसडीएम जांच कर रहे हैं

वैशाली नगर थाने के SHO गुरुदत्त सैनी ने कहा कि मृग दर्ज कर एसडीएम जांच कर रहे हैं। परिजनों की दहेज प्रताड़ना का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार जांच की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin