डाबला में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार:शिमली रोड पर दबिश देकर पकड़ा, देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
डाबला में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार:शिमली रोड पर दबिश देकर पकड़ा, देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
पाटन : पाटन में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को शिमली रोड से पकड़ा गया है। क्षेत्र की डाबला पुलिस ने कार्रवाई की है। थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिमली रोड पर एक युवक के संदिग्ध हालत में खड़ा होने की सूचना मिली थी। थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। मौके से टीम ने मनीष यादव उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल, मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि आरोपी को अवैध हथियार कहां से मिले।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042804


