[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दलित परिवार को पुश्तैनी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग:15 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर सीकर बंद की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

दलित परिवार को पुश्तैनी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग:15 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर सीकर बंद की दी चेतावनी

दलित परिवार को पुश्तैनी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग:15 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर सीकर बंद की दी चेतावनी

सीकर : सीकर के नेछवा इलाके में दलित परिवार को पुश्तैनी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर सीकर में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। मामले में 15 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर संघर्ष समिति ने सीकर बंद की चेतावनी दी है। संघर्ष समिति के राजेंद्र झूरिया ने बताया- नेछवा इलाके में छोटेलाल और उसके परिवार की पुश्तैनी जमीन है। इसके नामांतरण खोलने की एवज में तहसीलदार ने पैसों की डिमांड की थी। लेकिन जब पैसे नहीं दिए, तो उसने नामांतरण नहीं खोला। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी छोटेलाल ने शिकायत दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश मिलने के बाद जमीन का नामांतरण खोला गया। लेकिन नेछवा के ही कुछ लोगों ने वहां बोर्ड लगाते हुए कहा कि जमीन हमारी है। जबकि हकीकत यह है कि यह जमीन छोटेलाल और उसके परिवार की है।

15 दिन का अल्टीमेटम दिया

उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा जिला कलेक्टर को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके तहत 15 दिन में पुश्तैनी जमीन से अवैध कब्जा हटाया जाए, वरना मजबूरन सीकर में आंदोलन को तेज करते हुए सीकर बंद करना पड़ेगा। बता दें कि इससे पहले 26 जून को संघर्ष समिति के लोगों ने सीकर के कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना भी दिया था। संघर्ष समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि इस तरह से दलितों की जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin