[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़,पुलिस की ही पिस्टल छीन कर बदमाशों ने की फायरिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
BREAKINGक्राइमझुंझुनूंराजस्थानराज्यसूरजगढ़

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़,पुलिस की ही पिस्टल छीन कर बदमाशों ने की फायरिंग

सूरजगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़:लूट के आरोपी ने रिवॉल्वर छिन कॉन्स्टेबल को मारी गोली, 3 घायल

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : सूरजगढ़ में बुधवार सुबह पुलिस औद बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आमने-सामने हुई फायरिंग में तीन घायल हो गए। इनमें से एक कॉन्स्टेबल है जबकि दो बदमाश है। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के कुलोठ खुर्द गांव की है। फायरिंग की घटना के बाद कॉन्स्टेबल समेत दाेनों बदमाशों को पुलिस झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल लेकर पहुंची। यहां तीनों का इलाज चल रहा है। वहीं एहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

बदमाश सीन रिक्रिएट के दौरान फरार होने की फिराक में थे और रिवॉल्वर छिन फायरिंग शुरू कर दी।
बदमाश सीन रिक्रिएट के दौरान फरार होने की फिराक में थे और रिवॉल्वर छिन फायरिंग शुरू कर दी।

ये था मामला

जानकारी के अनुसार 24 फरवरी की रात कुलोठ खुर्द गांव में लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में बावरिया गैंग के लोगों को हिरासत में लिया था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस दो आरोपियों सिवानी (हरियाणा) निवासी अर्जुन उर्फ गंजा और संजय उर्फ जीजा को मौके पर लेकर पहुंची। यहां पुलिस सीन रिक्रिएट कर रही थी कि आरोपियों ने पुलिस की रिवॉल्वर छिन ली और फायरिंग करने लगे।

पुलिस पर फायरिंग करते हुए दोनों फरार होने की कोशिश कर रहे थे। बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग में एक गोली कॉन्स्टेबल संजय थक के हाथ में जा लगी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग किया और दोनों के पैर में गोली मार दी। पैर पर गोली लगते ही दोनों बदमाश मौके पर ही ढेर हो गए और उन्हें पुलिस ने दबोच लिया।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर एसपी मृदुल कच्छावा भी हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बीडीके अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर पर गोली लगी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर पर गोली लगी।

40 लाख की लूट की वारदात को दिया था अंजाम

गौरतलब है कि 4 फरवरी की रात को सूरजगढ़ के कुलोठ खुर्द गांव में रामेश्वर लाल खरवास के परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को कमरों में बंद कर दिया था और 40 लाख रुपए से अधिक के जेवरात और नकदी लूट कर ले गए थे।

लुटेरों ने हथियारों की नोक पर महिलाओं ने जो जेवरात पहन रखे थे, वे भी उतरवा लिए थे। लुटेरों के घर से जाने के बाद बेटे की बहू ज्योति ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने 28 फरवरी सोमवार को भरतपुर और हिरयाणा से गिरफ्तार किया था। गैंग में सात लोग थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker