[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिना टिकिट रोडवेज में यात्रा करने पर 10 गुणा पैनल्टी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बिना टिकिट रोडवेज में यात्रा करने पर 10 गुणा पैनल्टी

बिना टिकिट रोडवेज में यात्रा करने पर 10 गुणा पैनल्टी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा निगम की बसों में बिना टिकिट यात्रा करने वालों के विरूद्ध विशेष चैंकिग अभियान चलाया जा रहा है। चूरू आगार मुख्य प्रबंधक सुदीप शर्मा ने बताया कि अभियान अंतर्गत निरीक्षण के दौरान निरीक्षण दल द्वारा बस में मौजूद समस्त यात्रियों के टिकिटों की भौतिक रूप से जांच की जा रही है तथा निरिक्षण कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान निगम बस में बिना टिकिट यात्री पाए जाने पर यात्री पर किराया राशि का 10 गुणा पैनल्टी राशि के जुर्माने का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि चूरू आगार के उड़नदस्ते द्वारा माह जनवरी, 2025 से जून, 2025 तक निगम वाहनों में बिना टिकिट यात्रा कर रहे 250 से भी अधिक यात्रियों से 179 लाख रुपए पैनल्टी के वसूल किये जा चुके है और निरंतर कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin