[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत शिविर आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत शिविर आयोजित

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत शिविर आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : पंचायत समिति मंडावा की ग्राम पंचायत चूड़ी चतरपुरा व अजीतगढ़ में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी मुनेश कुमारी, तहसीलदार सुरेंद्र भास्कर, बीडियो लक्ष्मीनारायण मीणा ने उपस्थित होकर विभिन्न विभागों के प्राप्त आवेदन और लक्ष्य के अनुरूप कार्य संपादित करवाए। दोनों कैंपों में सीमा ज्ञान के दो, नामांतरण के 10, रास्ता प्रकरण के 7, भूमि आवंटन एक, पशु टीकाकरण 46, स्वामित्व पट्टे दो, पेंशन सत्यापन 5, मृदा कार्ड 15, व्यक्तिगत शौचालय की स्वीकृति 10, कचरा पात्र की स्वीकृति 10 व खाद्य सुरक्षा में 24 परिवारों की आधार सीडिंग और 20 परिवारों की ई केवाईसी की गई। शिविर में दोनों पंचायत की सरपंच मीना देवी एवं मुन्नी देवी, गिरदावर किशन लाल जांगिड़, पीएचसी प्रभारी डॉक्टर नवीन चाहर, सहायक विकास अधिकारी राकेश कुमार व राजेश सैनी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र मीणा, वरिष्ठ सहायक रविकांत मीणा उपस्थित रहे। बुधवार को ग्राम पंचायत भोजासर व सिरीयासर में कैंप आयोजित होंगे। शिविर 16 विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहकर कार्य संपादित करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77