[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्नी और बच्चों से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस के सामने ही पति ने दी जान से मारने की धमकी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पत्नी और बच्चों से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस के सामने ही पति ने दी जान से मारने की धमकी दी

पत्नी और बच्चों से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस के सामने ही पति ने दी जान से मारने की धमकी दी

चूरू : चूरू के वार्ड 13 में एक पति को पत्नी से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पति को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। हंसा देवी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति शराब के नशे में उसके और बच्चों के साथ झगड़ा कर रहा है। शिकायत के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी पति अशोक कुमार पुलिस की मौजूदगी में भी आक्रामक रहा। उसने पत्नी को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया। पुलिस की समझाइश का कोई असर नहीं हुआ। आरोपी ने पुलिस के सामने ही पत्नी से मारपीट का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने अशोक कुमार (36) को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। कोतवाली थाने के हेड कॉन्स्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गश्त के दौरान मिली शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad