[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्रिकेट मैच के दौरान कहासुनी के बाद विवाद:2 गाड़ियों को तोड़ा,दुकानों में भी तोड़फोड़, देर रात पुलिस जाब्ता रहा तैनात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

क्रिकेट मैच के दौरान कहासुनी के बाद विवाद:2 गाड़ियों को तोड़ा,दुकानों में भी तोड़फोड़, देर रात पुलिस जाब्ता रहा तैनात

क्रिकेट मैच के दौरान कहासुनी के बाद विवाद:2 गाड़ियों को तोड़ा,दुकानों में भी तोड़फोड़, देर रात पुलिस जाब्ता रहा तैनात

सीकर : सीकर के दादिया थाना इलाके में सोमवार शाम को क्रिकेट मैच के दौरान दो गुटों में कहासुनी हुई। विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि एक गुट ने दूसरे गुट की 2 गाड़ियां तोड़ दी और दुकानों में भी तोड़फोड़ की। रात को सूचना मिलने के बाद दादिया थाना पुलिस मौके पर भी पहुंची। अब पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

सीकर के सीओ सिटी IPS प्रशांत किरण के अनुसार दादिया इलाके में शाम को क्रिकेट मैच चल रहा था। इसी दौरान दोनों टीमों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। एक बार तो मामला शांत हुआ। लेकिन इसके बाद एक गुट ने दौलतपुरा स्टैंड के नजदीक दूसरे गुट की दो गाड़ियों को तोड़ा। इसके बाद कटराथल गांव के अंदर दो दुकानों में भी तोड़फोड़ की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की तलाश में अलग-अलग इलाकों में दबिश दी जा रही है।

घटना में टूटे गाड़ी के शीशे।
घटना में टूटे गाड़ी के शीशे।

दादिया SHO अशोक झाझड़िया के अनुसार आरोपी गिरफ्तार होने के बाद ही विवाद का कारण पता चल सकेगा। मामले में अब तक मोहित मील,अमित चिराना के नाम सामने आए हैं।

गांव में फैली दहशत

बीती रात पहले दौलतपुरा स्टैंड और फिर कटराथल में हुई तोड़फोड़ के चलते एक बार लोगों में दहशत का माहौल हो गया। देर रात तक इलाके में पुलिस बल तैनात रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad