[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में मकान पर बिजली गिरी:पट्टियां टूटी, परिवार बाल-बाल बचा; दो दिन सामान्य बारिश का अलर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में मकान पर बिजली गिरी:पट्टियां टूटी, परिवार बाल-बाल बचा; दो दिन सामान्य बारिश का अलर्ट

नीमकाथाना में मकान पर बिजली गिरी:पट्टियां टूटी, परिवार बाल-बाल बचा; दो दिन सामान्य बारिश का अलर्ट

नीमकाथाना : नीमकाथाना में देर रात से सुबह तक लगातार बारिश हुई। बारिश के बीच एक मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। वहीं बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों का पानी नदी-नालों में पहुंच गया। सुबह तक लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन दोपहर में फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया।

बिजली गिरने से मकान की पट्टियां टूटी

चीपलाटा के भारूपुरा में सुल्तान लोमोड के घर पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। घर का एक कमरा और बरामदे की पट्टियां टूटकर गिर गईं। घटना के समय कमरे में कोई नहीं था। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।

नीमकाथाना क्षेत्र में आज बादल छाए हुए है।
नीमकाथाना क्षेत्र में आज बादल छाए हुए है।

25 से 27 जून तक सामान्य बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार,आज प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। जयपुर संभाग में भी जोरदार बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बैक टू बैक सिस्टम बनने के कारण पूर्वी राजस्थान में 27 जून से भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। नीमकाथाना के लिए 25 से 27 जून तक सामान्य बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad