[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बालक के अपहरण का आरोपी गिरतार, बहला-फुसलाकर ले गया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

बालक के अपहरण का आरोपी गिरतार, बहला-फुसलाकर ले गया था

बालक के अपहरण का आरोपी गिरतार, बहला-फुसलाकर ले गया था

सुलताना : ग्रामीण क्षेत्र के एक नाबालिग बालक के अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरतार कर लिया है। घटना के महज दो दिन के भीतर अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। और आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। थानाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र राजावत आर.पी.एस. के निर्देश पर वृताधिकारी चिड़ावा विकास धींधवाल के सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने तकनीकी सहायता व निरंतर प्रयासों के चलते आरोपी दिनेश कुमार को 23 जून 2025 सोमवार को गिरतार किया। परिवादी ने 19 जून को सुलताना थाने में रिपोर्ट दी कि 18 जून को वह व उसकी पत्नी चिड़ावा किसी काम से गए थे। जब वे दोपहर बाद घर लौटे, तो उनका नाबालिग पुत्र घर से गायब मिला। जांच में सामने आया कि आरोपी दिनेश कुमार पुत्र ताराचंद निवासी ग्रामीण क्षेत्र के बालक को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। रिपोर्ट के आधार पर थाना सुलताना में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 जून को अपहृत बालक को दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा। टीम में राजकुमार, दिनेश कुमार, सीताराम, स्नेह कुमार, चिरंजीलाल शामिल थे।

आरोपी को किया 48 घंटे में गिरतार

लगातार प्रयासों व तकनीकी उपकरणों की मदद से पुलिस ने 23 जून को आरोपी दिनेश कुमार लोहिया (उम्र 31 वर्ष) को गिरतार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।पुलिस की सतर्कता व मुस्तैदी से एक बड़ी वारदात को टाल दिया गया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77