[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिंदू जागरण मंच का सामाजिक समरसता जागरण कार्यक्रम सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

हिंदू जागरण मंच का सामाजिक समरसता जागरण कार्यक्रम सम्पन्न

हिंदू जागरण मंच का सामाजिक समरसता जागरण कार्यक्रम सम्पन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : हिंदू जागरण मंच की ओर से आदर्श विद्या मंदिर में सामाजिक समरसता जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक रामकुमार सिंह राठौड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह जाखल और विशिष्ट अतिथि डॉ. दयाशंकर जांगिड़, प्रो. मोतीचंद मालू व राममोहन सेकसरिया रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और सनातनी विधि से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर राममोहन सेकसरिया का जन्मदिन हिंदू रीति-रिवाज और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया।

डॉ. गिरधारी लाल ने समरसता के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया, वहीं रामकुमार सिंह राठौड़ ने संगठन के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए व्यवहारिक समरसता पर बल दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता व संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन सुरेश कुमावत ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet