[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ड्यूटी से घर आए सेना के जवान ने किया सुसाइड:15 दिन पहले ही छुट्‌टी पर आए था, परिवार में झगड़े के बाद लगाया फंदा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ड्यूटी से घर आए सेना के जवान ने किया सुसाइड:15 दिन पहले ही छुट्‌टी पर आए था, परिवार में झगड़े के बाद लगाया फंदा

ड्यूटी से घर आए सेना के जवान ने किया सुसाइड:15 दिन पहले ही छुट्‌टी पर आए था, परिवार में झगड़े के बाद लगाया फंदा

खेतड़ी : खेतड़ी के मेहाड़ा थाना क्षेत्र के गौरीर गांव में छुट्टी पर आए भारतीय सेना के जवान विजय कुमार (42) ने शुक्रवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण घरेलू क्लेश बताया जा रहा है। मामले में मृतक के पिता की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे गौरीर निवासी हरिसिंह ने सूचना दी कि उसका बेटा विजय सिंह झगड़ा कर रहा है और खुद को कमरे में बंद कर लिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। वहां विजय कुमार फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी करते हुए शव को नीचे उतारा और खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

15 दिन पहले आया था छुट्टी पर

मृतक के भाई वेदप्रकाश ने बताया कि विजय कुमार भारतीय सेना की ईएमई यूनिट में लेह में तैनात था और वर्ष 2006 में सेना में भर्ती हुआ था। वह 15 दिन पहले ही एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। विजय कुमार के परिवार में पत्नी कमलेश देवी, 11 वर्षीय बेटा आयुष और सात वर्षीय बेटी शिककु हैं। पत्नी गृहणी है और बच्चे पढ़ाई करते हैं। विजय कुमार दो भाइयों में छोटा था, बड़ा भाई खेती करता है।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव सुपुर्द

शनिवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाया गया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि घटना के पीछे घरेलू क्लेश मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Articles