अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरदारशहर में किया योगाभ्यास:मिलाप भवन में अधिकारियों, छात्रों और आमजन ने किया योगाभ्यास, PM का संबोधन भी सुना
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरदारशहर में किया योगाभ्यास:मिलाप भवन में अधिकारियों, छात्रों और आमजन ने किया योगाभ्यास, PM का संबोधन भी सुना

सरदारशहर : सरदारशहर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन मिलाप भवन में किया गया। शनिवार सुबह 7 बजे आयुर्वेद विभाग और उपखंड प्रशासन ने विद्या मंदिर संस्थान के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग दिवस पर विशेष संबोधन सुना। प्रशिक्षित योग गुरु के मार्गदर्शन में सभी ने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी, तहसीलदार रतनलाल मीणा, थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उपखंड अधिकारी ने कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी ने योग को केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि एक समग्र अभ्यास बताया। भाजपा नेता मधुसूदन राजपुरोहित ने योग के आंतरिक शांति और व्यक्तिगत विकास में योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सरदारशहर पुलिस थाने के जवानों ने भी योगाभ्यास में हिस्सा लिया। डॉ रविंदर चौधरी, निर्मल सोनी, स्काउट गाइड के शिक्षक और छात्र भी मौजूद रहे। शहर के युवा, महिलाएं और पुरुषों ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ योगाभ्यास में भाग लिया। गांधी विद्या मंदिर संस्थान के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।