[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दहेज प्रताड़ना के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार:10 वर्षों से चल रहे थे फरार, सरदारशहर पुलिस ने की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

दहेज प्रताड़ना के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार:10 वर्षों से चल रहे थे फरार, सरदारशहर पुलिस ने की कार्रवाई

दहेज प्रताड़ना के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार:10 वर्षों से चल रहे थे फरार, सरदारशहर पुलिस ने की कार्रवाई

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में 10 वर्षों से फरार चल रहे तीन स्थाई वारंटियों को आज गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज के “एरिया डोमिनेशन” अभियान के तहत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र दादरवाल और वृताधिकारी रोहित सांखला की निगरानी में एक विशेष टीम बनाई गई। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में टीम ने तीनों आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों में काजूराम पुत्र नानकराम, जालूराम पुत्र कोजूराम और भंवरी देवी पत्नी कोजूराम शामिल हैं। आरोपी वर्ष 2015 में दर्ज मामला संख्या 427 में जेएम कोर्ट सरदारशहर से जारी स्थाई वारंट के तहत वांछित थे। गिरफ्तारी में हैडकांस्टेबल संजय कुमार, कॉन्स्टेबल लीलाधर और महिला कॉन्स्टेबल ममता की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Articles