[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में एक सड़क तीन जगह धंसी:स्थानीय दुकानदार बोलें- पानी निकासी की व्यवस्था नहीं, यातायात प्रभावित हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में एक सड़क तीन जगह धंसी:स्थानीय दुकानदार बोलें- पानी निकासी की व्यवस्था नहीं, यातायात प्रभावित हुआ

जयपुर में एक सड़क तीन जगह धंसी:स्थानीय दुकानदार बोलें- पानी निकासी की व्यवस्था नहीं, यातायात प्रभावित हुआ

जयपुर : जयपुर के मानसरोवर से गुर्जर की थड़ी जाने वाले रास्ते पर गंगा जमुना पेट्रोल पंप के सामने तीन बड़े गड्ढे बन गए हैं। गुरुवार शाम को हुई तेज बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया- कुछ समय पहले यहां गैस पाइपलाइन का काम हुआ था। उस दौरान दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों से पानी निकासी की व्यवस्था करने का आग्रह किया था। लेकिन इस मांग को नजरअंदाज कर दिया गया।

दुकानदारों ने बताया- गुरुवार शाम हुई बारिश के बाद यहां एकाएक सड़कें धस गई। इससे पहले यहां दुकानों में पानी भर गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान हुआ। उन्होंने बताया उस दौरान एक बैटरी रिक्शा गड्ढे में फंस गया, जिसे स्थानीय दुकानदारों ने बचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है।

सड़कें धंसने के कारण मानसरोवर से गुर्जर की थड़ी जाने वाले रास्ते पर जाम की स्थिति रही।
सड़कें धंसने के कारण मानसरोवर से गुर्जर की थड़ी जाने वाले रास्ते पर जाम की स्थिति रही।

इसी मार्ग पर नियमित रूप से सीवरेज टैंकर खाली किए जाते हैं, जिसके आसपास भी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। गड्ढों के कारण यातायात धीमा चल रहा है। नगर निगम के कर्मचारी मरम्मत का काम शुरू कर चुके हैं। यह घटना जयपुर की सड़कों की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

यहां देखें फोटोज

गंगा जमना पेट्रोल पंप के सामने हुए दूसरा गड्ढा।
गंगा जमना पेट्रोल पंप के सामने हुए दूसरा गड्ढा।
गंगा जमना पेट्रोल पंप के सामने ही हुआ सबसे बड़ा गड्ढा।
गंगा जमना पेट्रोल पंप के सामने ही हुआ सबसे बड़ा गड्ढा।
सड़कें धंसने के थोड़ी दूरी पर ही सड़क टूट गई जहां सीवरेज के टेंकरो को खाली किया जाता है।
सड़कें धंसने के थोड़ी दूरी पर ही सड़क टूट गई जहां सीवरेज के टेंकरो को खाली किया जाता है।
हकीकत बयां करती तस्वीर, यहां बड़ी संख्या में सीवरेज के टैंकर खाली किए जाते है।
हकीकत बयां करती तस्वीर, यहां बड़ी संख्या में सीवरेज के टैंकर खाली किए जाते है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin