[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना-नानूवाली बावड़ी सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप:मलबा नहीं हटाया, पानी निकासी की व्यवस्था नहीं; ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सिंघाना-नानूवाली बावड़ी सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप:मलबा नहीं हटाया, पानी निकासी की व्यवस्था नहीं; ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सिंघाना से नानूवाली बावड़ी तक बनी सड़क में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सड़क किनारे मलबा डालने से हादसे का अंदेशा

खेतड़ी : राष्ट्रीय राजमार्ग 311 में सिंघाना से नानूवाली बावड़ी तक बनाई गई सड़क में अनियमितता के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम खेतड़ी एसडीएम मुकेश चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर कई आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदार ने पुरानी सड़क को उखाड़कर मलबा सड़क किनारे छोड़ दिया है। इससे वाहनों के नीचे उतरते समय हादसे की आशंका है। टाउनशिप और प्रोजेक्ट की सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले टी प्वाइंट का काम भी ठीक से नहीं हुआ है।

केसीसी प्रोजेक्ट को जोड़ने वाले डायरेक्टर बंगला, अस्पताल, बस स्टैंड, आजाद मार्केट व बायपास को जोड़ने वाले टी प्वाइंट को सही करवाया जाए।  निर्माण के दौरान ट्रैफिक को टाउनशिप व प्रोजेक्ट की सड़कों पर डायवर्ट किया गया। इससे टाउनशिप व प्रोजेक्ट की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़क पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे जल भराव की समस्या बन रही है। निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क में दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों ने बताया की सड़क समतल नहीं बनी जिससे वाहन चलने में भी दिक्कत आती है और सड़क पर चलने वाले वाहन बबलिंग करते है। ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता की जांच की मांग की है। एसडीएम मुकेश चौधरी को दिए गए ज्ञापन में डायरेक्टर बंगले से गोठड़ा बाइपास तक रिहायशी क्षेत्र व यातायात प्रभार अधिक होने के चलते सड़क के दोनों तरफ पैदल पथ व पानी के निकासी हेतु नाला बनाने की मांग की कई।

रमेश कुमार ने बताया की नव निर्मित एनएच 311 सड़क के ठेकेदार ने गोठड़ा पंचायत से केसीसी प्रोजेक्ट के गेट के आगे रोड़ खोद कर निकाला गया मलबा सड़क के दोनों तरफ डाल दिया, जिससे आमजन व केसीसी प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को आने जाने में परेशानी हो रही है साथ ही कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क निर्माण के दौरान ट्रेफिक को केसीसी टाउनशीप के अंदर से डायर्वट कर दिया था जिससे टाउनशीप की पुरी सड़के क्षतिग्रस्त हो गई, ठेकेदार ने उन सड़कों को दुरूस्त नही किया। सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार ने टाउनशीप में जाने वाली सभी सड़कों का लेवल नीचे कर दिया, सड़क निर्माण कार्य होने के बाद ठेकेदार ने टाउनशीप की सड़कों से मुख्य सड़क को सही तरीके से नही जौड़ा जिससे सड़क ऊची होने के कारण वाहन नीचे से टच होने के लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सड़क पर डाली गई मिट्‌टी को ठेकेदार ने अभी तक नही हटाई जिससे राहगिरों व दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। ठेकेदार ने बगैर मापदंड के सड़क निर्माण करवा दिया जिससके चलते हल्की बरसात में ही सड़क झिल में तब्दील हो जाती है। उक्त समस्याओं का समाधान करवाने हेतु सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम खेतड़ी एसडीएम मुकेश चौधरी को ज्ञापन दिया है।

एसडीएम मुकेश चौधरी ने मामले की जानकारी जुटाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान रमेश पांडे, विमल शर्मा, राजेश नारवाल, वासूदेव, जसवंत सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम खेतड़ी एसडीएम मुकेश चौधरी को दिए ज्ञापन की प्रतिलिपि
टाउनशिप व प्रोजेक्ट की क्षतिग्रस्त सड़क
सड़क में कई जगह दरारें आ गई
सड़क में कई जगह दरारें आ गई

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin