प्रेस वार्ता में कहा वंदे गंगा जल सरक्षण अभियान बना जन अभियान : सहारण
प्रेस वार्ता में कहा वंदे गंगा जल सरक्षण अभियान बना जन अभियान : सहारण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान में चल रहे वंदे गंगाजल सरंक्षण जन अभियान में जन सहभागिता को लेकर आज विधायक हरलाल सहारण व प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला ने पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में बोलते हुऐ विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान जन अभियान का रूप लेता जा रहा है मुख्यमंत्री ने पहली बार जल को नल से जोड़ा है। उन्होने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस एवम् गंगा दसमी के अवसर पर इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की इस कार्यक्रम में श्रृद्वा संस्कृति और जल चेतना का संगम है। यह अभियान हमारी धार्मिक सांस्कृतिक और पर्यावरिणीय परम्पराओं को दर्शाता है। उन्होने जानकारी देते हुऐ बताया कि लगभग 88 हजार कार्यक्रमो में लगभग 77 लाख से अधिक लोगो की सहभागिता इस अभियान के लिए रही है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 15330 जल श्रोतो की सफाई, लगभग 9500 कार्यालय, गौशालाओं , पशु चिकित्सालयों की सफाई, ग्राम सभाऐं, प्रभात फैरीया, रात्री चौपाल एवम् जल पुजन कार्यक्रमो के तहत इसका आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला ने प्रेस वार्ता करते हुऐ कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संकल्प प्रशासन के समर्पण और जनता की भागीदारी से यह अभियान राजस्थान को जल समृद्व बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है इस अवसर पर विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, अभिषेक चोटिया, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र कंवल, सोशल मीडिया सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, नोमान खांन, भरत पारीक, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच, जिला मीडिया सहसंयेजक निरज कुमार, आकाश सैनी, सुनील ढाका सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।