अंकिता कुमावत का नीट परीक्षा में चयन, प्रजापति समाज ने किया सम्मानित
अंकिता कुमावत का नीट परीक्षा में चयन, प्रजापति समाज ने किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : कस्बे में प्रगतिशील प्रजापति समाज द्वारा प्रजापति छात्रावास में बुधवार को अंकिता पुत्री सुमेर सिंह कुमावत ढाणी भजनावाली का का नीट परीक्षा में चयन होने पर साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूलाल जलंद्रा ने की। इस अवसर पर अंकिता ने कहा कि विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करते रहना चाहिए, एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि असफलता से निराश नहीं होना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए। कार्यक्रम में रामावतार वर्मा, शिवप्रसाद, महेश पॉपुलर, इंद्रपाल वर्मा, मूलचंद, गोपाल और मनजीत आदि समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के संयोजक सुभाष कुमावत ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंकिता की इस उपलब्धि से समाज के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043110


