[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में लूट के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:पहले गाड़ी से टक्कर मारी, फिर नकदी छीनी थी; पूछताछ में खुलासे की उम्मीद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में लूट के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:पहले गाड़ी से टक्कर मारी, फिर नकदी छीनी थी; पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

सीकर में लूट के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:पहले गाड़ी से टक्कर मारी, फिर नकदी छीनी थी; पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

सीकर : सीकर जिले की दादिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट, लूट व धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को गाड़ी में बैठाया, मारपीट कर रुपए छीन लिए थे। इसके बाद मौके से फरार हो गए थे। 11 जनवरी 2025 को झुंझुनूं के बड़ा गांव निवासी विजेश कुमार ने दादिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया था कि वह अपने दोस्त विनोद से मिलने जगमालपुरा गया था। वहां विनोद के दोस्त अनिल उर्फ ​​भोला ने उसे दीनारपुरा चलने को कहा। इसके बाद भोला व दयानंद उर्फ ​​कालू ने साजिश रचकर विनोद को कैंपर गाड़ी में बैठाया और विजेश के फोन-पे से कालू व राजेश के नंबर पर 30 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए।

कैश भी छीन लिया था आरोपियों ने

पीड़ित ने शिकायत में बताया- विनोद ने विजेश को फोन कर मारपीट की जानकारी दी तो विजेश व उसका दोस्त सचिन मौके पर पहुंचे। वहां कालू, राजेश, ओमप्रकाश व तीन-चार अन्य लोगों ने उसकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी, तोड़फोड़ की और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोपियों ने विजेश की जेब से 14 हजार रुपए की नकदी भी छीन ली। विजेश और उसके साथी किसी तरह जान बचाकर भागे।

मुखबिर की सुचना आरोपी पकड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजेश कुमार (48) को दीनारपुरा से गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले अनिल उर्फ ​​भोला और ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर रोहिताश कुमार कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin