[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के संबंध में कार्यशाला आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के संबंध में कार्यशाला आयोजित

अभियान में अपना योगदान देवें उद्योगपति: जिला कलेक्टर रामावतार मीणा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्याशाला का आयोजन किया गया। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र झुंझुनूं द्वारा आयोजित कार्यशाला में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा मुख्य अतिथि रहे। बैठक में जिला कलेक्टर मीणा ने उद्योगपतियों से आग्रह किया कि वह मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजना में शामिल जल संरक्षण अभियान में सीएसआर फंड के जरिए अपना योगदान देवें।

इस दौरान झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, वन्दे गंगा अभियान के जिला संयोजक विशम्भर पूनियां, सुरजीत चौधरी व जिले की सभी सीएसआर कम्पनियां यथा श्री सीमेंट गोठडा व हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड खेतड़ी, विभिन्न औद्योगिक संगठनं, जिले के स्वयंसेवी संगठन तथा जिले की मध्यम एवं वृहद् औद्योगिक इकाइयों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। कार्याशाला में मुख्यमंत्री जन स्वावलम्बन अभियान 2.0 के संबंध में जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के अधिकारियों द्वारा पीपीटी के माध्यम से पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी व सीएसआर में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यशाला में नगर परिषद आयुक्त दिलीप पूनिया, चोबदार कर विभाग के संयुक्त आयुक्त उमेश जालान, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, उद्योग विभाग के सहायक आयुक्त अभिषेक चोबदार, वाटरशेड एसई कृष्ण बाबल, एक्सईएन मनोज गौड़, सुरजीत चौधरी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin