[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्याविहार नगरपालिका के ईओ अनिल कुमार सस्पेंड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

विद्याविहार नगरपालिका के ईओ अनिल कुमार सस्पेंड

मंदिर माफी की 57 बीघा जमीन का नियम विरुद्ध रूपांतरण करने का आरोप, प्रियंका बुडानिया को मिला चार्ज

पिलानी : स्वायत्त शासन विभाग ने विद्याविहार नगरपालिका के कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है। उन पर मंदिर माफी की जमीन का नियम विरुद्ध रूपांतरण करने का आरोप है। विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव इंद्रजीत सिंह ने निलंबन आदेश जारी किया है। नगरपालिका के वरिष्ठ लिपिक अशोक बबेरवाल को भी निलंबित किया गया है। दोनों का मुख्यालय जयपुर स्थित उप निदेशक कार्यालय रहेगा।

विभाग ने पिलानी नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी प्रियंका बुडानिया को विद्या विहार नगरपालिका का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इससे जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने 22 मई को झुंझुनूं नगर परिषद के एईएन अनिल कुमार को चार्ज दिए जाने का आदेश जारी किया था।

अनिल कुमार ने 22 मई को ही विद्या विहार नगरपालिका के ईओ पद का कार्यभार संभाला था। इसके बाद उन्होंने मात्र तीन दिन में मंदिर माफी की 57 बीघा भूमि का नियम विरुद्ध 90-क रूपांतरण कर दिया। इस मामले में शिकायत पर विभाग के अतिरिक्त निदेशक (विजिलेंस) वीनीत सुखाड़िया पिलानी आए थे, जिन्होंने मामले की जांच की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin