[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीकानेरवाटी सांसी समाज के अध्यक्ष पर हमला:दर्जन भर लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, बस्ती के लोगों पर लगाए नशीले पदार्थ बेचने के आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

बीकानेरवाटी सांसी समाज के अध्यक्ष पर हमला:दर्जन भर लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, बस्ती के लोगों पर लगाए नशीले पदार्थ बेचने के आरोप

बीकानेरवाटी सांसी समाज के अध्यक्ष पर हमला:दर्जन भर लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, बस्ती के लोगों पर लगाए नशीले पदार्थ बेचने के आरोप

सुजानगढ़ : बीकानेरवाटी कस्बे में मंगलवार को सांसी समाज के अध्यक्ष महेश सांसी के परिवार पर सांसी बस्ती के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। महेश सांसी (27 वर्ष), पुत्र धन्नाराम सांसी ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार को पुलिस ने एरिया डॉमिनेशन कार्रवाई के तहत बस्ती के राजेश, रामस्वरूप, सुनीता, राधा और अनिल को थाने लाया था।

महेश के अनुसार, इस कार्रवाई के बाद कुछ लोगों ने उन पर आरोप लगाए कि उन्होंने ही इन लोगों के नाम पुलिस को बताए, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें पकड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह राजेश, रामस्वरूप, अनिल, सुनीता, कमल, मुन्नी देवी, पूजा, दिलीप, कालू, राधा और इंद्रा उनके घर पहुंचे और उन पर तथा उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बस्ती के कुछ अन्य लोगों ने आकर उन्हें बचाया।

महेश सांसी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया है कि हमला करने वाले सभी लोग अफीम, कोकीन, ब्राउन शुगर, गांजा एवं अन्य प्रतिबंधित नशीले पदार्थों का संगठित गिरोह बनाकर अवैध धंधा कर रहे हैं।हमले के बाद महेश सांसी ने बस्ती के अन्य लोगों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin