[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

SSC-GD परीक्षा में बैठने वाला डमी कैंडिडेट गिरफ्तार:सीकर पुलिस ने तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया,मामले में अबतक 3 गिरफ्तार हो चुके


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

SSC-GD परीक्षा में बैठने वाला डमी कैंडिडेट गिरफ्तार:सीकर पुलिस ने तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया,मामले में अबतक 3 गिरफ्तार हो चुके

SSC-GD परीक्षा में बैठने वाला डमी कैंडिडेट गिरफ्तार:सीकर पुलिस ने तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया,मामले में अबतक 3 गिरफ्तार हो चुके

सीकर : सीकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 7 फरवरी को सीकर के एसबीएस शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुई एसएससी जीडी ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में बैठने वाले डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके लाई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सीओ धोद सुरेश कुमार शर्मा के अनुसार सीकर में आयोजित परीक्षा में पूर्व में केंद्र के इंचार्ज राकेश यादव और परीक्षक दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया था। अब मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल से आरोपी सचिन (26) पुत्र जगमेंद्र निवासी मदीना तहसील,रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। जिसने सीकर में आयोजित हुई परीक्षा में असली कैंडिडेट सचिन मलिक की जगह बैठकर परीक्षा दी थी। मामले में अभी कई आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। इस पूरे मामले में अब तक 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिनकी गिरफ्तारी में अहम भूमिका कांस्टेबल देवकीनंदन की रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin