[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने करवाई थी पति की हत्या,महिला गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने करवाई थी पति की हत्या,महिला गिरफ्तार

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने करवाई थी पति की हत्या,महिला गिरफ्तार

बुहाना : शादी के करीब चालीस साल के बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब हत्या के आरोप में गिरफ्तार प्रेमी कृष्ण कुमार से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस ने सोमवार देर शाम मृतक की पत्नी पूनम को भी गिरफ्तार कर लिया। वृताधिकारी नोपाराम भाकर ने बताया कि 10 जून की सुबह पचेरीकलां-बुहाना मार्ग पर ढाणी दौचाना हाल निवासी अनूप सिंह का शव संदिग्ध हालत में मिला था। मृतक की बेटी मोनिका ने वाहन की टक्कर से मौत होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन मृतक अनूप सिंह के गले पर चोट के निशान थे। इससे मामला संदिग्ध हो गया। जांच में सामने आया कि हत्या प्रेम संबंधों की परिणति थी। इस पर हसांस निवासी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पानी का टैंकर डालने का कार्य करता था। उसी दौरान उसकी मृतक की पत्नी पूनम से दोस्ती हो गई। अनूप सिंह को जब इन संबंधों की भनक लगी, तो वह पत्नी से मारपीट करने लगा। इस पर पूनम और कृष्ण कुमार ने मिलकर अनूप को रास्ते से हटाने की साजिश रची। हत्या के बाद शव को सड़क पर इस तरह फेंका गया, जिससे यह दुर्घटना लगे।

अनूप सिंह की मौत के बाद शव को मोर्चरी लाया गया। मेडीकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से रिपोर्ट देने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद भी परिजन ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। शाम को पुलिस की समझाइश के बाद मृतक की बेटी को रिपोर्ट देने के लिए राजी किया गया। इसी से पुलिस का शक गहरा गया। मोबाइल कॉल डिटेल एवं हत्या के आरोप में गिरफ्तार कृष्ण कुमार से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हो गया। मंगलवार को महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इनका कहना है :

अनूप सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कृष्ण कुमार से पूछताछ एवं पर्याप्त साक्ष्यों के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी पूनम देवी को सह अभियुक्त के रूप में गिरफ्तार कर लिया है। अनूप सिंह की हत्या में दोनों का हाथ था। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

-नोपाराम भाकर, वृताधिकारी, बुहाना।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22