[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

21 लोगों ने किया रक्तदान:विश्व रक्तदाता दिवस पर बीडीके अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 38 रक्तदाताओं का पंजीकरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

21 लोगों ने किया रक्तदान:विश्व रक्तदाता दिवस पर बीडीके अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 38 रक्तदाताओं का पंजीकरण

21 लोगों ने किया रक्तदान:विश्व रक्तदाता दिवस पर बीडीके अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 38 रक्तदाताओं का पंजीकरण

झुंझुनूं : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राजकीय बीडीके अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके महत्व को समझाना था। कार्यवाहक पीएमओ डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि बीडीके अस्पताल के ब्लड सेंटर में कुल 21 आमजन ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अस्पताल में प्रतिदिन 15-20 यूनिट रक्त गंभीर रोगियों को चढ़ाया जाता है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान से प्राप्त रक्त गंभीर रोगियों, गर्भवती महिलाओं और अज्ञात ट्रॉमा पीड़ितों के लिए जीवनरक्षक साबित होगा।

युवाओं में दिखा उत्साह, 38 रक्तदाताओं का पंजीकरण

डॉ. शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर में सुबह से ही युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। स्वास्थ्यकर्मियों फतेहसिंह, रजत, इमरान, अक्षय, विकास, दीपक, कौशल, इलियास, विक्रम, संतकुमार, बलबीर, मनफूल, मर्सिल, विनोद, सुभाष, सिद्धांत, विजेंद्र, पवन, अजय सहित कुल 21 लोगों ने इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया।

इस शिविर में 38 रक्तदाताओं का पंजीकरण भी किया गया। ये पंजीकृत रक्तदाता भविष्य में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान कर सकेंगे। साथ ही, आवश्यकतानुसार उनके रक्त से एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) और प्लेटलेट्स भी बनाए जा सकेंगे। इस अवसर पर डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. सोनू धायल, डॉ. नावेद, श्यामसुंदर शर्मा, हिमांशु सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin