[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फौजी विक्रम सिंह हत्याकांड का खुलासा:मां-बेटे सहित तीन गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

फौजी विक्रम सिंह हत्याकांड का खुलासा:मां-बेटे सहित तीन गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी जब्त

फौजी विक्रम सिंह हत्याकांड का खुलासा:मां-बेटे सहित तीन गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी जब्त

सूरजगढ़ : जिले के सूरजगढ़ थाना पुलिस ने भारतीय सेना में कार्यरत विक्रम सिंह फौजी की हत्या का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मां-बेटा सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी जब्त कर लिए हैं।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अविनाश, मनीष उर्फ सोनू और आरोपी ज्यानकी देवी पत्नी अनिल कुमार को हिरासत में लिया। अनुसंधान के बाद अपराध प्रमाणित पाए जाने पर ज्यानकी देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि शेष आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य आरोपियों और घटना के संबंध में पूछताछ जारी है।

अपहरण कर फिरौती मांगी, फिर पीट-पीटकर की हत्या

कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के निर्देशानुसार और वृत्ताधिकारी विकास धींधवाल के निकट सुपरविजन में, थानाधिकारी हेमराज उनि. के नेतृत्व में गठित टीमों ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया। घटना 10 जून 2025 की शाम करीब 6 बजे की है। भारतीय सेना में कार्यरत 40 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र जगमाल सिंह निवासी अमरपुरा कलां अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे।

बड़सरी का बास स्थित शराब ठेके के पास काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी (नंबर RJ-18-UB-6813) से अविनाश उर्फ घघला पुत्र अनिल कुमार निवासी अमरपुरा कलां और मनीष उर्फ सोनू पुत्र दलीप सिंह निवासी किढवाना ने अपने साथियों के साथ उनकी गाड़ी को रोका। उन्होंने विक्रम सिंह के साथ गाली-गलौज की और उनका पीछा करते हुए सरजीत की दुकान, बड़सरी का बास से अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में उनका अपहरण कर लिया।

अपहरण के बाद अविनाश, विक्रम को अपने घर गांव अमरपुरा कलां ले गया। वहां उन्होंने विक्रम के परिजनों से फिरौती की मांग की। अविनाश, मनीष और उनके अन्य साथियों व परिजनों ने मिलकर सरियों, लाठियों और धारदार हथियारों से विक्रम के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान हुई फौजी की मौत

घायल विक्रम फौजी को उनके परिजनों द्वारा तुरंत सीएचसी सूरजगढ़ लाया गया, जहां से उन्हें बीडीके अस्पताल झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसी रात करीब 2:30 बजे विक्रम फौजी की मौत हो गई। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर हेमराज मीणा उ0नि0/थानाधिकारी द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

मारपीट की सूचना मिलते ही थानाधिकारी हेमराज उनि. और उनकी टीम ने कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद बीडीके अस्पताल झुंझुनूं पहुंचकर मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। एफआईआर दर्ज करने के बाद, एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए।

गिरफ्तार आरोपी

अविनाश उर्फ घघला पुत्र श्री अनिल कुमार (जाति जाट, उम्र 26 साल) निवासी अमरपुरा कलां, थाना सूरजगढ़। मनीष उर्फ सोनू पुत्र दलीप (जाति जाट, उम्र 28 साल) निवासी किढवाना, थाना सूरजगढ़। ज्यानी देवी पत्नी श्री अनिल कुमार (जाति जाट, उम्र 45 साल) निवासी अमरपुरा कलां, थाना सूरजगढ़।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin