[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेजेटी यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल टूर्नामेंट का आगाज 14 से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेजेटी यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल टूर्नामेंट का आगाज 14 से

जेजेटी यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल टूर्नामेंट का आगाज 14 से

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : चुड़ैला में स्थित श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल टूर्नामेंट 2024-25 का आयोजन शुक्रवार से किया जाएगा। जिसकी शुरुआत 14 जून को और समापन 18 जून को होगा। जानकारी देते हुए श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी की तरफ से ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट का आयोजन विश्वविद्यालय के कैंपस में होगा। जिसमें देश के सभी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय भाग ले रहे हैं।

प्रेसिडेंट डॉ दवेंद्र सिंह ढुल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जिम्मेदारी भारतीय विश्विद्यालय संघ द्वारा जेजेटी यूनिवर्सिटी को मिली है। उन्होंने बताया की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह शनिवार को सुबह 10 बजे यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में होगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एआईयू की जनरल सेक्रेटरी डॉ पंकज मित्तल और वरिष्ठ अतिथि ज्वाइंट सेक्रेट्री डॉ बलजीत सिंह शेखों मौजूद रहेंगे।

आयोजन सचिव डॉ अरुण कुमार ने बताया कि इस टूर्नामेंट को लेकर विभिन्न कमेंटियों का गठन किया गया है तथा टूर्नामेंट की तैयारियां युद्धस्तर पर की गई हैं। इस ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल टूर्नामेंट में देश भर से पुरुष वर्ग में कुल 90 यूनिवर्सिटियों और महिला वर्ग में 45 यूनिवर्सिटियों के लगभग 1200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कोच मैनेजर मीटिंग के दौरान टूर्नामेंट के टेक्निकल डायरेक्टर डॉ रोहित राठी ने टूर्नामेंट के नियमों की जानकारी दी।

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ विनोद टिबड़ेवाला और निदेशक संपदा इंजी बालकृष्ण टिबड़ेवाला ने हर्ष जताते हुए इस खेल आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। इस मौके पर कुलसचिव डॉ अजीत कुमार, मेंबर एडवाइजरी बोर्ड डॉ मधु गुप्ता, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ अमन गुप्ता, डॉ सुरेन्द्र कुमार, डॉ अनिल कुमार, डॉ इकराम कुरेशी, पीआरओ रामनिवास सोनी एवं अन्य सभी स्टाफ सदस्यों ने इस बेसबॉल प्रतिस्पर्धा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet