महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रदेश महाचिव ने ली बैठक:महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की, कार्यक्रमों की योजना बनाई
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रदेश महाचिव ने ली बैठक:महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की, कार्यक्रमों की योजना बनाई
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुन्तला यादव ने शुक्रवार को चिड़ावा में नगरपालिका चेयरपर्सन और महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुमित्रा सैनी से मुलाकात की। मोहनका की ढाणी स्थित सैनी के आवास पर यह बैठक हुई। दोनों नेताओं ने जिले में महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन विस्तार की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। जिले की सभी तहसीलों और पंचायत क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संगठन के प्रमुख मुद्दों और आने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। नेताओं ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संगीता बाबूलाल, उपाध्यक्ष नीतू सैनी और अनिता मुकेश सैनी भी मौजूद थीं। पूर्व पार्षद पिंकी, मीरा बाबूलाल, भागोती देवी, पुष्पा देवी, मंजू और अनिता देवी सहित कई कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। महिला सशक्तिकरण के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043031


