[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में रामसीसर में जुटे ग्रामीण:रैली, कार्यशाला और सांस्कृतिक कार्यक्रम में जल संरक्षण का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में रामसीसर में जुटे ग्रामीण:रैली, कार्यशाला और सांस्कृतिक कार्यक्रम में जल संरक्षण का संदेश

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में रामसीसर में जुटे ग्रामीण:रैली, कार्यशाला और सांस्कृतिक कार्यक्रम में जल संरक्षण का संदेश

सरदारशहर : सरदारशहर के रामसीसर गांव में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जल संरक्षण रैली, कार्यशाला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल थीं। पीएचईडी विभाग के अधिशासी अभियंता रामदेव पारीक ने कहा कि जल संकट वर्तमान की वास्तविकता है। उन्होंने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का उद्देश्य हर बूंद को बचाना है। जल संरक्षण के लिए टांका निर्माण, वर्षा जल संचयन और नहरों की मरम्मत का काम किया जा रहा है।

जल जागरूकता रैली में बच्चों और ग्रामीणों ने “जल है तो कल है” के नारे लगाए। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने जल प्रबंधन और वर्षा जल संग्रहण पर चर्चा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकनृत्य और नाटक के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सहायक अभियंता विकास जोशी, सीबीओ अशोक पारीक समेत विभागीय कर्मचारी और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। गांव के किशनलाल ने कहा कि पहले पानी को पूजा जाता था। नई पीढ़ी को यह भावना सिखाने का यह अभियान एक सार्थक कदम है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62