पाटन में वन्यजीव गणना शुरू:10 वाटर पॉइंट पर कर्मचारी करेंगे पूर्णिमा की रात में जानवरों की गिनती
पाटन में वन्यजीव गणना शुरू:10 वाटर पॉइंट पर कर्मचारी करेंगे पूर्णिमा की रात में जानवरों की गिनती
पाटन : पाटन में बुधवार सुबह 8 बजे से वन्यजीव गणना का कार्य शुरू हो गया है। यह गणना गुरुवार सुबह 8 बजे तक चलेगी। वन विभाग के कर्मचारी निर्धारित वाटर पॉइंट पर पेड़ों पर मचान बनाकर गणना कर रहे हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी मुकेश कुमार मूंड के अनुसार, पाटन इलाके में 10 वाटर पॉइंट बनाए गए हैं। इन स्थानों पर वन विभाग के कर्मचारी और वन मित्र गणना कार्य कर रहे हैं। वाटर पॉइंट केशर कुंड, भीतरो लादी का बास, कुड़ी धाम, रैया का बास, बुजा, ईमलोहा धाम श्यामपुरा, दाऊ धाम काला कोटा बागेश्वर धाम और मोठुका बालाजी में स्थित हैं।
पूर्णिमा की चांदनी रात में गणना की जाएगी। कर्मचारियों को सफेद कपड़े पहनने, धूम्रपान करने और शोर मचाने की मनाही है। सफेद कपड़े दूर से दिखाई देने के कारण जानवर पास नहीं आते हैं। अधिकारियों ने नर, मादा और शावकों की सही पहचान करने के निर्देश दिए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए कर्मचारियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें सुबह में छाछ, ग्लूकोज और चने दिए जाएंगे तथा रात में भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042196


