[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंशुल सैनी ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में दिखाया दमखम:स्वर्ण पदक के साथ जीता बेस्ट बॉक्सर का पुरस्कार, विधायक ने बॉक्सिंग रिंग की घोषणा की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

अंशुल सैनी ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में दिखाया दमखम:स्वर्ण पदक के साथ जीता बेस्ट बॉक्सर का पुरस्कार, विधायक ने बॉक्सिंग रिंग की घोषणा की

अंशुल सैनी ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में दिखाया दमखम:स्वर्ण पदक के साथ जीता बेस्ट बॉक्सर का पुरस्कार, विधायक ने बॉक्सिंग रिंग की घोषणा की

नीमकाथाना : नीमकाथाना में 8 से 10 जून 2025 तक 6वीं राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नीमकाथाना के अंशुल सैनी ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वर्ण पदक के साथ बेस्ट बॉक्सर का पुरस्कार भी जीता। आदित्य सिंह ने रजत पदक हासिल किया। संपत बेनीवाल ने अंशुल को 21,000 रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। बालिका वर्ग में जयपुर की टीम विजेता और बीकानेर की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग में जयपुर विजेता और अजमेर उपविजेता रहा।

बालिका वर्ग में साक्षी प्रजापति को बेस्ट बॉक्सर चुना गया। समारोह में विधायक सुरेश मोदी मुख्य अतिथि और अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ साख विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक मोदी ने नीमकाथाना स्टेडियम में बॉक्सिंग रिंग बनवाने की घोषणा की। साथ ही अंशुल सैनी को प्रशिक्षण के लिए आवश्यक उपकरण देने का वादा किया। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार निर्वाण और राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र लूणीवाल ने आयोजन की सराहना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin