[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अभिरूचि शिविर में बच्चों नें पोस्टरों पर बिखेरे रंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अभिरूचि शिविर में बच्चों नें पोस्टरों पर बिखेरे रंग

अभिरूचि शिविर में बच्चों नें पोस्टरों पर बिखेरे रंग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : हिंदुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय झुंझुनूं द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश में समय के सदुपयोग हेतु परमवीर पीरूसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चलाये जा रहे ग्रीष्मकालीन अभिरूचि एवं कौशल विकास शिविर में आज पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

हिंदुस्तान स्काउट गाइड के नीरज कुमार नें बताया के अभिरूचि एवं कौशल विकास शिविर में समय समय विभिन्न प्रकार कि प्रतियोगिताओं के द्वारा प्रतिभागियों के कौशल विकास का मूल्यांकन किया जाता है इसी के तहत आज पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों नें एक से बढ़कर एक शानदार पोस्टर बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राकेश मांजू,मोहम्मद शफीक निर्णायक के रूप में उपस्थिति थे।

सहायक शिविर संचालक रतनी बुड़ानिया नें बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया,दूसरा स्थान अलफीना एवं तीसरा स्थान राजन नें प्राप्त किया। इस अवसर पर अजीत कुमार, तम्मना कुमावत एवं प्रिया कुमारी सहित प्रतिभागी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin