[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फिल्म फूले ने चूरू में हंगामा बरपा कर दिया है। सर्व समाज में फूले मूवी के प्रति जो दीवानगी देखी गई है वह बेमिसाल है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फिल्म फूले ने चूरू में हंगामा बरपा कर दिया है। सर्व समाज में फूले मूवी के प्रति जो दीवानगी देखी गई है वह बेमिसाल है

फिल्म फूले ने चूरू में हंगामा बरपा कर दिया है। सर्व समाज में फूले मूवी के प्रति जो दीवानगी देखी गई है वह बेमिसाल है

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर कोई सिनेमा हॉल, थिएटर आदि नहीं है। चूरू में एक टाउन हाल है जिसकी क्षमता मात्र 400 सीटों की है। चूरू के टाउन हॉल निर्माता ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन यह टाउन हॉल दर्शकों के लिए छोटा पड़ जाएगा। टाउन हॉल में रोजाना 500 से 600 सर्व समाज के लोग फुले मूवी को देखने के लिए आ रहे हैं। जिला ओ.बी.सी. वेलफेयर सोसाइटी चूरू व राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर ईकाई चूरु के संयुक्त सौजन्य से शुरू की -08, 09 व 10 जून 2025 को 3-3 शो करके फूले मूवी दिखाई गई है। टाउन हॉल में कुल 9 शो हुए हैं, उक्त 9 शो में चूरू के सर्व समाज के 5000 से 6000 लोगों ने फुले मूवी देखी है। फुले मूवी को देखने के लिए चूरू की महिलाओं बालिकाओं और युवाओं में सबसे अधिक उत्साह नजर आया है, युवा, नौजवान महात्मा ज्योतिबा और महिलाएं, सावित्रीबाई फुले को अपना आईकॉन मान रही है। फिल्म की नारी किरदार सावित्रीबाई फुले जो परंपरागत रूप से भारतीय नारी का प्रतिनिधित्व करती है, का संघर्ष, सादगी, त्याग और अपने अधिकारों के लिए लड़ने वाली अबला की छवि को सर्व समाज की महिलाओं ने अपने भीतर महसूस किया है। वह नहीं चाहती कि वह दोयम दर्जे की नागरिक बनकर रहे। इस फिल्म ने मदर इंडिया की नायिका नरगिस की यादें ताजा कर दी है।

यह फिल्म मात्र ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की बायोपिक (जीवन व्रत) नहीं है वरन ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, उस्मान शेख व उसकी बहन फातिमा शेख के नेतृत्व में अधिकारों के लिए लड़ी गई सामाजिक क्रांति का संदेश है। आज के तीनों शो में सर्व समाज की भारी भीड़ उमड़ी है। चूरू के लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के संदेश को आत्मसात किया है। चुरू जिले की जनता का आग्रह है कि इस फिल्म के कई शो और किये जावे। आज चूरू के दो बार के पूर्व विधायक स्वर्गीय मेघराज पंवार का निर्वाण दिवस भी है। सुबह किसान घाट पर उन्हें श्र‌द्धांजलि। पुष्पांजलि अर्पित की गई टाऊन हॉल चूरू में 10:00 a.m को शी प्रारंभ करने से पहले चूरू के ज्योतिबा फुले किसान, मजदूर व सर्व समाज के नेता स्वर्गीय मेघराज जी पंवार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। तीन दिनों के सभी शो में बिजो के किट वितरित किए गए। बीजों का वितरण सिविल राइट सोसाइटी चूरू के द्वारा वितरण किया गया। जिला ओ.बी.सी. वेलफेयर सोसाइटी चूरु व राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर इकाई चूरू, चूरु के सर्व समाज को धन्यवाद ज्ञापित करती है कि उन्होंने इस भीषण गर्मी और लू की परवाह न करते हुए हर शो में अपनी रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति दर्ज करवाई है। जिसमें संस्था के गिरधारी लाल तंवर, एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति (अध्यक्ष), सावंतराम बरोड, राजकुमार चिडदिया, चंद्रमोहन सैनी (महासचिव)‌ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles