झुंझुनूं के छह गांवों में आयोजित हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान, 1214 किसानों ने लिया भाग
झुंझुनूं के छह गांवों में आयोजित हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान, 1214 किसानों ने लिया भाग
झुंझुनूं : कृषि विज्ञान केन्द्र आबूसर, कृषि विभाग तथा उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत जिले के छह ग्राम पंचायतों—धुलवा, बड़बर, खांदवा, खाजपुर, इंडाली व भदोंडा—में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत दो अलग-अलग टीमों ने गांवों में पहुंचकर किसानों को खरीफ फसलों, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य तथा कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. दयानंद ने बताया कि इस अभियान में कुल 1214 किसानों ने भाग लेकर विभिन्न सत्रों में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ राजेंद्र नागर, सहायक निदेशक डॉ. रणवीर सिंह, प्रवीण भड़िया, तथा कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ पारंपरिक एवं जैविक खेती की उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से बताया गया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्राकृतिक उर्वरक, और सरकारी अनुदान योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर जिले के नवाचारी किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और कृषि वैज्ञानिकों व अधिकारियों के साथ खुले संवाद में भाग लिया। किसानों ने ऐसे अभियानों की नियमितता की मांग करते हुए कहा कि इससे उन्हें नई तकनीकों को अपनाने में मदद मिलती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041790


