[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा:तैयारियों को लेकर विधायक हाकम अली ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

सीकर में कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा:तैयारियों को लेकर विधायक हाकम अली ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

सीकर में कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा:तैयारियों को लेकर विधायक हाकम अली ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

फतेहपुर : फतेहपुर के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 10 जून को सीकर में होने वाली संविधान बचाओ सभा की तैयारियों पर चर्चा करना था। विधायक हाकम अली खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता देहात ब्लॉक अध्यक्ष झाबरमल धायल ने की। देहात प्रभारी डॉ. कुलदीप ढाका और शहर प्रभारी अल्ताफ रंगरेज ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सभा की रूपरेखा तैयार की।

बैठक में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सीकर पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि महिपाल नेहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष गफ्फूर खान और कांग्रेस नगर अध्यक्ष छोटेलाल माहीच सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक में उप सभापति प्रतिनिधि अजय रिणवा, एसी मोर्चा देहात अध्यक्ष परसाराम गुडेसरिया और अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मुस्ताक काजी भी शामिल हुए। इसके अलावा पार्षद रफीक भाटी, असगर ठेकेदार, शौकत पीर, निशार लुहार समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin