[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाट महासंघ ने किया कलेक्टर का सम्मान:पर्यावरण संरक्षण के लिए झुंझुनूं में 11 हजार पेड़-पौधे लगाने का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जाट महासंघ ने किया कलेक्टर का सम्मान:पर्यावरण संरक्षण के लिए झुंझुनूं में 11 हजार पेड़-पौधे लगाने का संकल्प

जाट महासंघ ने किया कलेक्टर का सम्मान:पर्यावरण संरक्षण के लिए झुंझुनूं में 11 हजार पेड़-पौधे लगाने का संकल्प

चिड़ावा : चिड़ावा में राष्ट्रीय जाट महासंघ ने पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल की है। महासंघ ने कलेक्टर रामावतार मीणा के सुझाव पर 11 हजार पेड़-पौधे लगाने का संकल्प लिया है। महासंघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर मीणा का साफा और फूल माला पहनाकर सम्मान किया। यह सम्मान बीस सूत्री कार्यक्रम में झुंझुनूं जिले को राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किया गया। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने इस उपलब्धि की जानकारी दी।

कलेक्टर मीणा ने महासंघ के पदाधिकारियों को 21 पेड़-पौधे भेंट किए। साथ ही पर्यावरण दिवस पर एक महीने का पर्यावरण पखवाड़ा चलाने का सुझाव दिया। इस पर महासंघ ने 11 हजार पेड़-पौधे लगाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जाट महासंघ के कई पदाधिकारी मौजूद थे। इनमें प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया, जिला महामंत्री कंवरपाल बलवदा, जिला संयोजक संतोष चौधरी और जिला सचिव सत्यनारायण पूनियां शामिल थे। पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पूनियां, महिला मोर्चा की पदाधिकारी और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles