नीमकाथाना में ईद अल अजहा का त्योहार मनाया:छावनी ईदगाह समेत कई मस्जिदों में हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद
नीमकाथाना में ईद अल अजहा का त्योहार मनाया:छावनी ईदगाह समेत कई मस्जिदों में हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद
नीमकाथाना : नीमकाथाना में ईद उल अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। छावनी स्थित ईदगाह में सुबह 7:30 बजे मौलाना अब्दुल हकीम ने ईद की नमाज अता कराई। वार्ड नंबर 13 राव जी का मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद में मौलाना मुशर्रफ ने नमाज पढ़ाई। औद्योगिक क्षेत्र की मदीना कॉलोनी स्थित मस्जिद में मौलाना जमशेद ने नमाज अदा करवाई।
नमाज के बाद देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। जनप्रतिनिधियों ने भी मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात कर बधाई दी।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली थाना अधिकारी सुनीता बायल के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। थाना अधिकारी ने बताया कि शहर में ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रमोद बाजोर, कांग्रेस नेता मदनलाल सैनी, पार्षद शाकिर अली, अब्दुल अजीज, हाजी सिराजूद्दीन, हाजी अलीमुदीन, रमज़ान खान, अजीज कुरैशी, नईमुद्दीन कुरैशी, मुस्ताक अली और याकूब कुरैशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042291

