[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पायलट बोले- कार्रवाई से सत्ता के और केंद्र विचलित:कहा- मंत्री किरोड़ी अपनों को एक्सपोज कर रहे या चोर बजारियों को, बिना संरक्षण इतनी बड़ी कलाबाजारी संभव नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़टोंकराजस्थानराज्य

पायलट बोले- कार्रवाई से सत्ता के और केंद्र विचलित:कहा- मंत्री किरोड़ी अपनों को एक्सपोज कर रहे या चोर बजारियों को, बिना संरक्षण इतनी बड़ी कलाबाजारी संभव नहीं

पायलट बोले- कार्रवाई से सत्ता के और केंद्र विचलित:कहा- मंत्री किरोड़ी अपनों को एक्सपोज कर रहे या चोर बजारियों को, बिना संरक्षण इतनी बड़ी कलाबाजारी संभव नहीं

टोंक : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा कि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का नाम लिये बिना कहा कि इनके मंत्री छापे मार रहे है, इनकी कार्रवाई से प्रदेश में सता के और बड़े केंद्र है, वे विचलित हो रहे है। पायलट ने कहा कि पता नहीं मंत्री किसको एक्सपोज कर रहे है चोर बजारियों को या अपने साथ काम करने वालों को। यह बात सचिन पायलट ने गुरुवार शाम को टोंक शहर ने विधायक कोटे से बैरवा धर्मशाला में बनाए गए सभा भवन के लोकार्पण समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में कही।

उन्होंने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा मिलावटी खाद- बीज पर की गई कार्रवाई को लेकर कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी मिलावट करने वालों को किसी ना किसी का संरक्षण है बिना संरक्षण के इतने बड़े स्तर पर कालाबाजारी, जमाखोरी मिलावट नहीं कर सकता हैं।इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कार्रवाई नहीं हुई तो यह अपराध रुकेगा नहीं।

कार्यक्रम में मौजूद बैरवा समाज के लोग।
कार्यक्रम में मौजूद बैरवा समाज के लोग।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पायलट ने कहा कि यह आतंकी हमला नहीं, देश पर आक्रमण था। पाकिस्तान आतंकियों ने कायराना हमला किया। हमले में आए आतंकियों को ढूंढ कर फांसी पर लटकाना चाहिए । इसको लेकर सम्पूर्ण विपक्ष ने कहा यह जो हमला हुआ उसके लिए पाकिस्तान को मुंह तोड जवाब देना होगा । सेना ने 9 ठिकानों पर कार्रवाई की। लेकिन, जिस तरह से अमेरिका राष्ट्रपति ने एक बार नही 11 बार यह कहा की व्यापार का लालच देकर सीज फायर करवाया है। यह बड़े दुख की बात है कि अभी तक भी सर्वोच्च पद पर बैठे जिम्मेदार ने इसका खंडन नहीं किया है। वैसे भी अमेरिका राष्ट्रपति कोन होते है सीज फायर करवाने वाले।

पायलट ने कहा कि जवाबी कार्रवाई तो उसे कहते है इंदिरा गांधी के समय पाकिस्तान के 95 हजार सैनिक ने हथियार डाल दिये थे। अभी तो पाकिस्तान में सत्ता फ़ौज और ISI के पास है। पाकिस्तान में टूटी फूटी सरकार है।

इसके अलावा बिजली-पानी, परिसीमन को लेकर भी पायलट ने सरकार पर हमला बोला।

कार्यक्रम में मौजूद सचिन पायलट और अन्य अतिथि।
कार्यक्रम में मौजूद सचिन पायलट और अन्य अतिथि।

पीलूपुरा में गुर्जर समाज की महापंचायत पर क्या बोले पायलट:

पीलूपुरा में गुर्जर समाज की महापंचायत और गुर्जर आरक्षण को लेकर विधायक सचिन पायलट ने कहा कि संविधान में जो राहत लोगों की दी गई है उस पर अमल नहीं होगा तो जनता को उसका जवाब मांगने का अधिकार है । जो एग्रीमेंट है गजट नोटिफिकेशन हैं,उसकी पालना नहीं होती हैं, यह तो भारत सरकार को भी देखना चाहिए ।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, बैरवा महासभा के मुख्य सलाहकार भंवर लाल बंशीवाल, निवाई के पूर्व विधायक कमल लोदी, बैरवा महासभा के अध्यक्ष शिवराज बैरवा, एडवोकेट मूलचंद बैरवा, मनिंद्र लोदी, उनियारा उप प्रधान जगदीश बैरवा, पार्षद विकास बैरवा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामविलास चौधरी, हंसराज फागना,युसूफ यूनिवर्सल, कमलेश चावला, डॉक्टर प्रमोद जोनवाल, बेनीप्रसाद बैरवा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22