[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निरामया राजस्थान खाद्य सुरक्षा अभियान में चूरू में 6 नमूने लिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निरामया राजस्थान खाद्य सुरक्षा अभियान में चूरू में 6 नमूने लिए

चूरू में 6 नमूने लिये, 20 किलो खराब फल नष्ट करवाये

चूरू : जिले में निरामया राजस्थान अभियान के तहत 07 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस तक खाद्य सुरक्षा का विशेष अभियान चलाया जाएगा। सीएमएचओ डाॅ मनोज शर्मा ने बताया कि निरामया राजस्थान अभियान के तहत जून माह की थीम खाद्य सुरक्षा रखी गई है। जून माह के प्रथम सप्ताह में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्ट्रीट वेंडर का निरीक्षण, माॅल्स में खाद्य पदार्थों का निरीक्षण, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड के आस-पास खाद्य पदार्थों के विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया।  इसके अलावा जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को पौष्टिक व सुरक्षित व संतुलित आहार की जानकारी दी गई।

चूरू में 6 नमूने लिये, 20 किलो खराब फल नष्ट करवाये
खाद्य सुरक्षा निरीक्षक मदन बाजिया ने बताया कि अभियान के तहत गुरुवार को चूरू शहर में माॅल्स, मैसर्स-रिलायंस रिटेल मार्ट से  दाल व जेगरी पाउडर, मैसर्स एयर प्लाजा हाॅल्डिंग, चूरू से आचार व किशमिश व मैसर्स रिलायंस मार्ट चूरू से बेसन व घी के कुल 06 नमूने लेकर नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया गया है। 20 किलो ग्राम सब्जी व फल नष्ट करवाए गए। माॅल्स को नियमानुसार संचालित करने व विक्रताओं को साफ-सफाई व गुणवतायुक्त खाद्य पदार्थ बेचने हेतु पाबंद किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin