[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

6वीं राजस्थान राज्य जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप का पोस्टर विमोचन समारोह सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

6वीं राजस्थान राज्य जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप का पोस्टर विमोचन समारोह सम्पन्न

6वीं राजस्थान राज्य जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप का पोस्टर विमोचन समारोह सम्पन्न

नीमकाथाना : गुढ़ा पब्लिक स्कूल एवं जिला बॉक्सिंग संघ, सीकर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली 6वीं राजस्थान राज्य जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप के पोस्टर का भव्य विमोचन समारोह GPS नीमकाथाना परिसर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला बॉक्सिंग संघ सीकर के सचिव महेन्द्र लूणीवाल, गुढ़ा एजुकेशन हब के निदेशक के. सत्येन्द्र जांगिड़, प्रशासक अजय धायल एवं हेड कोच प्रेम कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह चैंपियनशिप 8 जून 2025 से प्रारंभ होगी, जिसमें राजस्थान भर के उभरते युवा मुक्केबाजों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। वक्ताओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करेगी, बल्कि खेल भावना और अनुशासन को भी बढ़ावा देगी। गुढ़ा पब्लिक स्कूल द्वारा किया जा रहा यह प्रयास छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin