[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फार्म पॉन्ड में डूबने से 2 बच्चों की मौत:नहाने के लिए तारबंदी के नीचे से गए थे, सिविल डिफेंस ने निकाले शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

फार्म पॉन्ड में डूबने से 2 बच्चों की मौत:नहाने के लिए तारबंदी के नीचे से गए थे, सिविल डिफेंस ने निकाले शव

फार्म पॉन्ड में डूबने से 2 बच्चों की मौत:नहाने के लिए तारबंदी के नीचे से गए थे, सिविल डिफेंस ने निकाले शव

सीकर : सीकर जिले के परडोली बड़ी गांव में बुधवार रात खेत में बने फार्म पॉन्ड में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान जितेंद्र (14) पुत्र किशोर भोपा और कृष्णा (11) पुत्र प्रकाश भोपा के रूप में हुई है। दोनों मांगलूणा के निवासी थे। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

25 मिनट चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सिविल डिफेंस एक्सपर्ट कैलाश मीणा ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे सीकर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि परडोली बड़ी में फार्म पॉन्ड में 2 बच्चे डूब गए हैं। सूचना मिलते ही चीफ वार्डन मदन सिंह कुड़ी के नेतृत्व में सिविल डिफेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। तैराक रामस्वरूप रणवां और कैलाश मीणा की अगुवाई में शुरू हुए सर्च ऑपरेशन में 20-25 मिनट के भीतर दोनों बच्चों को पॉन्ड से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। रेस्क्यू ऑपरेशन में विनोद गोदारा, बिजेंद्र ढाका, रियाजुदीन तागला, प्रदीप कुमावत, अंकुर लाखींवाल, हितेश शर्मा, सुभाष ढाका और सद्दाम हुसैन सहित सिविल डिफेंस के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

तारबंदी के नीचे से पॉन्ड में घुसे थे बच्चे

सदर थानाधिकारी इंद्राज मरोडिया ने बताया- दोनों बच्चे खेत में बने फार्म पॉन्ड में नहाने गए थे। खेत मालिक ने पॉन्ड के चारों ओर तारबंदी कर रखी थी, लेकिन बच्चों ने तारबंदी के नीचे मिट्टी खोदकर अंदर प्रवेश किया। आस-पास कोई नहीं होने के कारण हादसे की जानकारी देर से मिली। परिजनों ने बच्चों की खोजबीन शुरू की, तभी खेत मालिक ने पॉन्ड में बच्चों के शव तैरते देखे और पुलिस को सूचना दी।

आज होगा पोस्टमॉर्टम

पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को एसके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है, जहां आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। देर रात तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चे खेत जोतने वाले परिवारों से थे और नहाने के लिए पॉन्ड में उतरे थे, जिसके बाद यह दुखद हादसा हुआ। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और ग्रामीण इस हादसे से सदमे में हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77