[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गंगा दशहरा, जानिए शुभ मुहूर्त और गंगाजल के कुछ आसान उपाय आचार्य से 


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़धर्म/ज्योतिषराजस्थानराज्यसीकर

गंगा दशहरा, जानिए शुभ मुहूर्त और गंगाजल के कुछ आसान उपाय आचार्य से 

गंगा दशहरा, जानिए शुभ मुहूर्त और गंगाजल के कुछ आसान उपाय आचार्य से 

श्री जलाराम बापा ज्योतिष संस्थान के अध्यक्ष आचार्य अभिमन्यु पाराशर ने बताया कि गंगा दशहरा हिन्दू धर्म में एक अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी पर्व माना जाता है। गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और गंगा माता की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन में शुभता व शांति आती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गंगा स्तोत्र का पाठ करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और आत्मिक शुद्धि प्राप्त होती है।

गंगा दशहरा का महत्व
गंगा दशहरा का पर्व धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि राजा भगीरथ की घोर तपस्या के फलस्वरूप मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं ताकि उनके पूर्वजों का उद्धार हो सके। शास्त्रों में गंगा को मोक्षदायिनी कहा गया है और माना गया है कि गंगा स्नान से व्यक्ति को पापों, रोगों और संकटों से मुक्ति मिलती है।

गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन स्नान से दस प्रकार के पापों से छुटकारा मिलता है। इन पापों में शारीरिक, मानसिक और वाणी से जुड़े दोष शामिल होते हैं, जो पुण्य की प्राप्ति में बाधा बनते हैं। इस दिन किया गया स्नान, दान और पूजन जीवन को शुद्ध और शांतिपूर्ण बनाने में मदद करता है।

गंगा दशहरा शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार इस साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 04 जून को रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगी और इसकी समापन की तिथि 6 जून को रात करीब 2 बजकर 14 मिनट पर होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार इस वर्ष गंगा दशहरा का त्योहार 5 जून 2025 को मनाया जाएगा।

गंगा दशहरा पर जरूर लाएं ये चीजें
हिंदू धर्म में गंगा नदी को बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसे में गंगा दशहरा के दिन जब भी आप गंगा स्नान के लिए किसी पवित्र नदी में स्नान करने जाएं तो वहां से गंगाजल घर पर जरूर लाना चाहिए। घर पर गंगाजल रखना और इसका छिड़काव करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसको घर में रखने से घर में सुख-संपदा और खुशहाली आती है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

  • गंगा दशहरा पर पवित्र गंगा स्नान करने से जहां मां गंगा का आशीर्वाद मिलता है वहीं इस दिन मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा मिलती है। ऐसे में गंगा दशहरे के दिन घर पर पीली कौड़ी को लाना शुभ होता है। पीली कौड़ी को घर पर लाकर पूजा करें और फिर इसे लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-धान्य में वृद्धि होती है।
  • गंगा दशहरा पर नए कपड़े खरीदने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि जो भी गंगा दशहरा पर नए वस्त्र खरीदता है उसके जीवन में चल रही तमाम तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • गंगा दशहरा पर गंगा पूजन और स्नान के बाद कोई भी पवित्र सफेद वस्तु को जरूर खरीदनी चाहिए और इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।

गंगा दशहरा के मौके पर हम आपको बता रहे हैं गंगा जल के कुछ आसान उपाय

अगर परिवार के लोगों में नहीं बनती तो रोज सुबह पूरे घर में गंगा जल छिड़के ।इससे घर की नेगेटिविटी कम होगी और शांति का माहौल बनेगा । परिवार में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो पीपल के पेड़ पर रोज गंगा जल चढ़ाएं, क्योंकि पीपल में भगवान विष्णु का वास मना गया है । दुकान में किसी ने तंत्र प्रयोग किया हो तो पूरी दुकान में गंगा जल छिड़के ।इससे उस जगह की नेगेटिविटी खत्म हो जाएगी और व्यवसाय चलने लगेगा ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77