[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आंजना मामले में राज्यपाल और एसीबी-डीजी से मिले कांग्रेस नेता:जूली बोले- बीजेपी का ऑपरेशन लोटस फेल, राज्यपाल ने कहा- आंजना के खिलाफ कोई फाइल नहीं पहुंची


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आंजना मामले में राज्यपाल और एसीबी-डीजी से मिले कांग्रेस नेता:जूली बोले- बीजेपी का ऑपरेशन लोटस फेल, राज्यपाल ने कहा- आंजना के खिलाफ कोई फाइल नहीं पहुंची

आंजना मामले में राज्यपाल और एसीबी-डीजी से मिले कांग्रेस नेता:जूली बोले- बीजेपी का ऑपरेशन लोटस फेल, राज्यपाल ने कहा- आंजना के खिलाफ कोई फाइल नहीं पहुंची

जयपुर : कांग्रेस राज में सहकारी संस्थाओं की भर्तियों में हुई गड़बड़ियों के मामले में तत्कालीन सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के खिलाफ एसीबी में मुकदमा दर्ज करने की तैयारियों के बीच सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और फिर एसीबी डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा से मुलाकात की।

दरअसल, एसीबी ने सहकारी संस्थाओं में कांग्रेस राज के दौरान हुई भर्तियों में गड़बड़ी को लेकर तत्कालीन सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के खिलाफ जांच आगे बढ़ाने के लिए राज्यपाल से मंजूरी मांगने की प्रकिया शुरू कर दी है। अब कांग्रेस के बड़े नेता पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना के समर्थन में उतर आए हैं।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मीडिया से बातचीत में कहा- उदयलाल आंजना के खिलाफ जांच की अनुमति से जुड़ी फाइल भेजने के मामले में राज्यपाल से मिले हैं। राज्यपाल ने ऐसी किसी भी फाइल से इनकार करते हुए कहा कि मुझे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।

टीकाराम जूली ने कहा- बीजेपी ने राजस्थान में एक नया अभियान चला रखा है कि पहले कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाओ। इस तरह का माहौल क्रिएट करो, झूठे मुकदमे दर्ज करवाकर कांग्रेस के नेताओं को बदनाम करो, लेकिन बाद में इनके मुकदमे धरातल पर कहीं नहीं टिकते हैं।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की।

बीजेपी राज में देश पीछे जा रहा, अमेरिका जैसा देश हमारी पंचायती कर रहा है

जूली ने कहा- बीजेपी ने देश भर में यही पैटर्न अपना रखा है। प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) भी केवल 1.5 प्रतिशत मामलों में ही चार्जशीट दाखिल कर पाई है। केंद्र सरकार ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। संविधान को कमजोर कर रही है। यही कारण है कि आज देश को लगातार तरक्की करना चाहिए थी। लेकिन देश पीछे रहा है। अमेरिका जैसा देश हमारी पंचायती कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 89 देश की यात्रा कर चुके हैं। जनता के खून पसीने की गाड़ी कमाई को विदेश यात्राओं पर खर्च कर चुके हैं, लेकिन जब संकट का समय आया तो पाकिस्तान के साथ तीन देश खड़े हो गए। हमारे साथ कोई देश खड़ा नहीं हुआ।

बीजेपी का ऑपरेशन लोटस फेल हो गया

जूली ने कहा- भाजपा इस तरह के हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस के नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा कर डराओ-धमकाओ। उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर लो, लेकिन अब इनके ऑपरेशन लोटस फेल हो गए हैं। तीन साल बचे हैं। जनता उनके शासन से दुखी हो चुकी है, जनता इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। इन्होंने विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता को बरगलाकर और झूठे वादे करके सत्ता हथिया ली। लेकिन अब जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77