रतनगढ़ में सेना के सम्मान में निकली सिंदूर यात्रा
पोद्दार गेस्ट हाउस से घंटाघर तक महिलाओं ने लगाए भारत माता की जय के नारे

रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ में भारतीय सेना के सम्मान में रविवार को सिंदूर यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जल, थल और वायु सेना को समर्पित थी। यात्रा पोद्दार गेस्ट हाउस से शुरू होकर घंटाघर होते हुए वापस पोद्दार गेस्ट हाउस तक पहुंची। सिंदूर यात्रा की जिला संयोजक भारती मुद्गल, भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया और युवा नेता पवन सिंह राठौड़ ने यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा में भाजपा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
यात्रा के दौरान महिलाओं ने भारत माता और भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगाए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। डीजे पर देशभक्ति गीत बजाए गए। यात्रा में शामिल लोगों ने देश के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आयोजित की गई। इस दौरान पूरे शहर में तिरंगा यात्राएं निकालकर सेना का सम्मान किया जा रहा है।