[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू जिले के‌ छः कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू जिले के‌ छः कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा

चूरू जिले के‌ छः कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया के अनुमोद उपरांत जिलाध्यक्ष चूरू शमशेर भालू खां ने सभी छः ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की घोषणा करते हुए पंद्रह दिन में ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर आशा व्यक्त करते हुए खान ने जिले में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े बुद्धिजीवियों को शिक्षक कांग्रेस प्रकोष्ठ के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा को आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। ब्लॉक अध्यक्षों में चूरू से सेवा निवृत शिक्षक बुंटिया निवासी नाथूराम, रतनगढ़ से फकीर चंद दानोदिया, सुजानगढ़ से छोटू लाल बिसोर, सरदार शहर से भारत कुमार गौड़, शाकंभरी उमावि सरदारशहर, राजगढ़ से ओम प्रकाश पुनिया जनाऊ खारी व तारानगर से जीताराम जांदू को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles